दुनिया

भारत को मिलेगी नाटो देशों जैसी सुरक्षा, अमेरिकी संसद में विधेयक पेश; पाकिस्तान के लिए बुरी खबर

भारत को मिलेगी नाटो देशों जैसी सुरक्षा, अमेरिकी संसद में विधेयक पेश; पाकिस्तान के लिए बुरी खबर
अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबिओ ने अमेरिका-भारत रक्षा सहयोग एक्ट विधेयक सीनेट में पेश किया। उन्होंने कहा कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता को बढ़ते खतरे को देखते हुए उसका सहयोग करना चाहिए और भारत के विरुद्ध पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधिया करता है तो उसे दी जा रही सुरक्षा सहायता प्रतिबंधित कर देनी चाहिए। मार्को रुबिओ ने कहा कि कम्युनिस्ट चीन हिंद-प्रशांत में लगातार आक्रामक विस्तार कर रहा है।

 

HIGHLIGHTS : 

  •  अमेरिका-भारत रक्षा सहयोग एक्ट विधेयक सीनेट में पेश हुआ
  •  भारत को पाकिस्तान आतंकवाद और चीनी आक्रामकता से बताया गया खतरा।

भारत को पाकिस्तान आतंकवाद और चीनी आक्रामकता से बताया गया खतरा।
पीटीआई, वाशिंगटन। भारत को जापान, दक्षिण कोरिया और नाटो जैसे देशों की तरह तवज्जो देने को लेकर अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में एक विधेयक लाया गया है। विधेयक में कहा गया है कि इन देशों की तरह भारत को भी तकनीक स्थानांतरित करना चाहिए।

भारत पर आतंकवादी खतरा
अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबिओ ने गुरुवार को अमेरिका-भारत रक्षा सहयोग एक्ट विधेयक सीनेट में पेश किया। उन्होंने कहा कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता को बढ़ते खतरे को देखते हुए उसका सहयोग करना चाहिए और भारत के विरुद्ध पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पाए जाने पर उसे दी जा रही सुरक्षा सहायता प्रतिबंधित कर देनी चाहिए।

चीन, हिंद-प्रशांत में लगातार आक्रामक विस्तार कर रहा
अमेरिका-भारत रक्षा सहयोग एक्ट पेश करने के बाद मार्को रुबिओ ने कहा कि कम्युनिस्ट चीन हिंद-प्रशांत में लगातार आक्रामक विस्तार कर रहा है। इससे हमारे क्षेत्रीय सहयोगियों की संप्रभुता और स्वायत्तता पर खतरा बना हुआ है।

चीन से निपटने के लिए अमेरिका और भारत की साझेदारी महत्वपूर्ण है। दोनों के बीच रणनीतिक, राजनयिक, आर्थिक और सैन्य संबंध मजबूत करना आवश्यक है। विधेयक में यह भी कहा गया है कि भारत को रूस से सीमित संबंधों की छूट मिलनी चाहिए, क्योंकि वह मौजूदा समय में सेना द्वारा प्रयोग किए जा रक्षा उपकरणों के लिए रूस पर निर्भर है।

Star Web News

स्टार वेब न्यूज भारत का सर्वश्रेष्ठ हिन्दी न्यूज वेब पोर्टल है। स्टार वेब न्यूज राजनीति मनोरंजन बॉलीवुड व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टार वेब न्यूज की लाइव खबरे एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *